सरगुजा / मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह के बाद लौट रही बस लमगांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना की जानकारी मंत्री श्री अमरजीत भगत को मिलते ही उन्होंने ट्रेन से ही अधिकारियों को जल्द से जल्द दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का ज्यादा लेने के निर्देश दिए। दुर्घटना स्थल पर अंबिकापुर के सभी आला अधिकारी व मंत्री श्री भगत के निजी स्थापना में लगे अधिकारी तत्काल पहुंचे और दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। हमें मिली जानकारी के अनुसार चार लोगों को गंभीर चोटें आई है जिन्हें तत्काल प्रभाव से अंबिकापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। मंत्री श्री भगत ने मैनपाट महोत्सव के समापन समरोह के उपरांत दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस से रायपुर के लिए प्रस्थान किया था।
अधिकारियों ने बताया मंत्री श्री भगत अगले स्टेशन में उतर कर घटना स्थल पर पहुंचने को तैय्यार थे लेकिन दुर्घटना में आहत हुए लोगों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया गया और परिस्थितियां जल्द ही काबू में आ गई। इस वक़्त भी मंत्री श्री भगत ट्रैन में जागकर अधिकारियों के सम्पर्क में हैं और पल पल की जानकारी ले रहें हैं।
