Advertisement Carousel

सौम्य महिला मंडल ने गरीब महिलाओं को दीया रोजगार, महिलाओं से बनवाए मास्क

00 जरूरतमंद महिलाओं को दी आर्थिक सहायता व सहयोग

कोरिया से नीरज गुप्ता / आज पूरा विश्व कोरोना संक्रमण की त्रासदी से गुजर रहा है और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस संक्रमण को वैश्विक महामारी कहां गया है। इस संक्रमण का असर हमारे देश पर भी पड़ा और धीरे-धीरे यह व्यापक रूप में फैल रहा है इस संक्रमण के रोकथाम हेतु प्रधानमंत्री के द्वारा जनता कर्फ्यू लगाया गया। जिसके फलस्वरूप लोगों को अपने घरों में लॉक डाउन की स्थिति में रहना पड़ रहा है। घर से निकलने की मनाही के कारण छोटे तबके, मजदूर वर्ग के लोगों के कार्य बंद हो गए ऐसी स्थिति में सौम्य महिला मंडल बैकुंठपुर क्षेत्र की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति नागाचारी द्वारा गरीब कामकाजी महिलाओं को घर बैठे आर्थिक लाभ पहुंचाने की कवायद में कई राहत कार्य जारी किए गए।

इसके तहत संक्रमण की रोकथाम के लिए अति आवश्यक मास्क को बाजार से न खरीद कर महिलाओं से चलाने का निर्णय लिया गया जिस पर भाव्या महिला मंडल चर्चा की पदाधिकारी श्रीमती के. मेरे व श्रीमती अनु श्रीनिवास के द्वारा चरचा कालरी क्षेत्र मैं घरों में रहकर सिलाई का कार्य करने वाली महिलाओं को उनके घरों में ही कपड़े भेज कर काफी संख्या में मास्क सिलवाए गए इससे इन महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध हुआ साथ ही आर्थिक लाभ भी पहुंचा इसी क्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति नागा चारी ने संस्था की सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों में दैनिक काम करने वाली महिलाओं की छुट्टी कर दें क्योंकि कार्य के दौरान उन्हें लॉक डाउन होने के बावजूद अपने घरों से निकल कर पर आना जाना पड़ता और इस तरह शासन के आदेशों की अवहेलना होती बल्कि कार्य ना होने के बावजूद पूरी छुट्टी के दौरान की अवधि का भुगतान उन्हें अवश्य करें क्योंकि इन गरीब महिलाओं के पास आय का कोई जरिया नहीं है वह हम सबके ही भरोसे हैं ऐसी स्थिति में हमारा दायित्व बनता कि हम उन्हें सहयोग करें भुगतान के अतिरिक्त हो सके तो कुछ एडवांस के रूप पर भी सहायता राशि देकर सहयोग करें तो ज्यादा बेहतर होगा इन महिलाओं के घर में यदि सब्जी नहीं है तो सब्जी दे दें, चावल नहीं है तो चावल पहुंचा दें, वह हमारी सेवा में सदैव लगे रहती हैं, आज विपदा की इस घड़ी में हमारा भी फर्ज बनता है कि हम उनकी सेवा करें, उनका सहयोग कर उन्हें यह अहसास कराएं कि वह भी हमारे ही परिवार का अंग है।

error: Content is protected !!