कोरिया / भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया की प्रथम डिजिटल जिला स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने बताया कि, भाजपा विश्व की एक ऐसी पार्टी जो देश के सभी प्रदेशों में डिजिटल जन संवाद के माध्यम से सीधे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को साझा कर रही है। इसी कड़ी में कोरिया जिले का जन संवाद कार्यक्रम 18 जून को समय 02:00 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम किया जायेगा। जिसमे प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले का मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने जिले पार्टी कार्यकर्ताओं को जन संवाद कार्यक्रम में यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर व पार्टी द्वारा जारी लिंक से सीधा जड़ने के लिए व एक नए इतिहास के साक्षी बनने का आह्वान किया है।
