Advertisement Carousel

नागरिक एकता मंच ने कहा मेहनत रंग लाने लगी हैं, 1 बैग दस्तावेज लेकर पहुचे थे प्रेसवार्ता में मंच के लोग

00 नागरीक एकता मंच के चार साल के मेहनत है बिल्डर्स के खिलाफ कार्यवाही – संजय जायसवाल।

कोरिया / नागरिक एकता मंच बैकुण्ठपुर के द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बैकुण्ठपुर के बिल्डर्स संजय अग्रवाल के एमएलऐ नगर में हुयी प्रशासनीक कार्यवाही को सही बताते हुये कहा कि यह लड़ाई हमने लड़ी थी इसी का नतीजा है कि संजय अग्रवाल की अवैध शादी घर व दुकान परिसर को नगर पालिका द्वारा गिराया गया। पर संजय अग्रवाल इस पूरे घटना क्रम को राजनीति रंग देने का प्रयास कर रहे है। नागरीक एकता मंच के अध्यक्ष संजय जायसवाल सदस्य अविनाश सिंह गांधी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नागरिक एकता मंच भष्ट्राचार को रोकने के लिये साल 2017 में कोरिया कुमार के पहल से दोनो राजनीति पार्टीयों के सदस्यों को इसमें रखकर समिति का गठन किया था। ताकि बैकुण्ठपुर नगर पालिका में कोई भी भष्ट्राचार न हो सके। इसी के तहत संजय अग्रवाल की जमीन का फर्जीवाड़ा व अवैध काॅलोनी बनाने को मामला सामने आया था जिसे लेकर नागरिक एकता मंच ने नगर पालिका के सामने लंबे समय तक आंदोलन – प्रदर्शन किया था। जिसमें तात्कालीन केबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े, भाजपा कांग्रेस के सभी पार्षद, मुख्यमंत्री के नाम जनदर्शन में आवेदन देकर भष्ट्राचार रोकने की मांग की थी। कार्यवाही का आश्वासन मिलने पर भी कार्यवाही नहीं हुआ। हमारी लड़ाई संजय अग्रवाल के खिलाफ नहीं बल्कि उनके द्वारा किये भष्ट्राचार के खिलाफ है। संजय अग्रवाल के द्वारा एमएलए नगर में लगभग 221 मकान अवैध है वहीं शादी घर व व्यवासायीक परिसर गलत तरीके व अनुमति बगैर बनाया जा रहा था। बिल्डर्स संजय अग्रवाल द्वारा कई दस्तावेज फर्जी तरीके से लगाये गये है। यहां तक की काॅलोनाईजर लायसेंस में लगे दस्तावेज भी फर्जी है जिस वजह से एमएलए नगर अवैध घोषित कर दिया है। यहां तक की भाजपा के लोग भी संजय अग्रवाल से नाखुश है और वह खुद उनके खिलाफ कार्यवाही चाहते है।

भाजपा के नेता न होने पर नागरिक एकता मंच ने उठाया सवाल –

नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि भू-माफिया संजय अग्रवाल भाजपा के व्यपार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे। कई आरोप को देखते हुये पार्टी ने उन्हें खुद हट जाने को कहा अन्यथा निष्काषित कर दिया जाएगा। फिलहाल जबरदस्ती वह अपने भष्ट्राचार पर कार्यवाही को राजनीति रंग देकर भाजपा, कांग्रेस बना रहे है। यदि वह भाजपा नेता थे तो उनकी प्रेसवार्ता भाजपा कार्यालय में भाजपा के पदाधिकारीयों के साथ होती न कि उनके घर में। यह कार्यवाही नागरिक एकता मंच के लगातार विरोध प्रदर्शन के वजह से संभव हो पाया हैं। जिस पर भाजपा के लोग भी इस कार्यवाही का मौन समर्थन कर रहे हैं।

वर्तमान सरकार की वजह से संभव हुयी कार्यवाही –

नागरिक एकता मंच ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी जिसके बाद स्थानीय विधायक अंबिका सिंहदेव ने नागरिक एकता मंच के द्वारा कि गयी शिकयातों की जांच करवाते हुये दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की बात कहते हुये मुख्यमंत्री को संज्ञान में दिया जिसके बाद यह कार्यवाही हो सकी हैं।

error: Content is protected !!