Advertisement Carousel

मुक्तिधाम को लेकर विरोध प्रदर्शन, कोरोना संक्रमित शव दाह संस्कार के लिए बनाया जा रहा था….

राजनांदगांव शहर से लगे ग्राम गठुला के ग्रामीणों ने यहां नए बन रहे मुक्तिधाम को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। दरअसल यह मुक्तिधाम कोरोना संक्रमित शव के दाह संस्कार के लिए बनाया जा रहा था।


कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद उनके शव के अंतिम संस्कार के लिए घटना क्षेत्र में मुक्तिधाम बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों में विरोध के स्वर उठने लगे हैं, दरअसल क्षेत्र के लोगों को भय है कि यहां दाह संस्कार से कोरोना संक्रमण फैल सकता है, गांव के लोगों ने इस मुक्तिधाम को कहीं सुनसान जगह पर बनाने की बात कही सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों व गांव के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांव के जनप्रतिनिधियों का कहना है कि गांव की जमीन पर पंचायत का अधिकार है और पंचायत से अनुमति के बिना इस तरह का काम नहीं किया जा सकता वहीं, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग भी विरोध में सामने आए हैं।

मुक्तिधाम बनाए जाने का विरोध कर सैकड़ों ग्रामीण प्रदर्शन के लिए इकट्ठे हो गए, कोरोना संक्रमण के बीच ग्रामीणों के प्रदर्शन की जानकारी प्रशासन को मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान नगर निगम आयुक्त के द्वारा जनप्रतिनिधियों से तीखी नोकझोंक हुई, जिससे जनप्रतिनिधि नाराज हो गए। गठुला के ग्रामीणों ने इस जगह पर कोरोना संक्रमितओं के दाह संस्कार के लिए मुक्तिधाम नहीं बनाए जाने की अपील प्रशासन से की है, वही ऐसा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी है।

error: Content is protected !!