Advertisement Carousel

4 लाख 70 हज़ार करोड़ के बेहिसाब धन का खुलासा

दिल्ली / सरकार ने कहा है कि देश के 18 लाख खातों में जमा हुए करीब 4 लाख 70 हज़ार करोड़ के धन का पता चला है, जो अब तक मुख्य अर्थव्यवस्था में शामिल नहीं थे।
इन सभी खाताधारकों को एसएमएस और ई-मेल के जरिए सूचित करके धन का स्रोत बताने के लिए नोटिस भी भेजे जा रहे हैं।

विभाग ने 18 लाख खातों की जांच की है, इसमें से 13 लाख लोगों को गुरुवार को नोटिस भेजा गया है। 5 लाख लोगों को शुक्रवार को नोटिस भेजा जाना है। सभी संदिग्धा डिपॉजिट पर वित्त मंत्रालय के अधिकारी तेज़ी के साथ कदम उठा रहे हैं।

error: Content is protected !!