Advertisement Carousel

भाजयुमों जिला अध्यक्ष अंचल के बाद अब भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने जानकारी से किया इंकार, कहा सूची अमान्य हैं…

कोरिया / भाजयुमों कोरिया जिले की कार्यसमिति और मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति में आया नया मोड़, भाजयुमों जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े के बाद अब भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने जानकारी से किया इंकार, कहा सूची अमान्य हैं और मेरी जानकारी में नही हैं सूची। फिलहाल इस विषय पर चर्चा की जा रही हैंं।

आपको बता दे कि लम्बे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी के भाजयुमो कोरिया जिला अध्यक्ष का चयन हो सका और पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अंचल राजवाड़े के नाम पर मुहर लगा दी और अगले ही 24 घण्टो में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल और भाजयुमो नवनियुक्त महामंत्री शारदा गुप्ता के हस्ताक्षर से जिले की कार्यसमिति और मण्डल अध्यक्ष की नियुक्तियां की गई थी, जो सूची अब अधर में पड़ी हैं।

इस मामले में सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसकी भनक नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े और प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू को नही थी।

बहरहाल कार्यसमिति और मण्डल अध्यक्ष नियुक्त नव पदाधिकारियों को समर्थकों द्वारा लगातार बधाई का दौर प्रारम्भ हैं और नियुक्ति से खुश नव पदाधिकारी सोशल मीडिया में मामले को सही ठहराते हुए अपनी बातें पोस्ट कर रहे हैं।

error: Content is protected !!