Tuesday, March 18, 2025
Uncategorized ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता...

ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता राजीव जी की देन : अम्बिका

-

संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30 वी पुण्यतिथि की संध्या पर किया नमन

कोरिया / संसदीय सचिव व बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की 21 मई को 30 वी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्रीमती सिंहदेव ने देश के विकास और नवनिर्माण में राजीव गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव जी ने सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सम्हाली और अपनी नवोन्मेषी सोच से भारत में सूचनाक्रांति लाकर देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी दूरदर्शी युवा सोच का परिणाम है कि हम आज ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं।

पंचायती राज के पुरोधा थे

अम्बिका सिंहदेव ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी की शुरुआत कर देश में भारत संचार नेटवर्क और कम्प्यूटर क्रांति लाकर वर्तमान के डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी। राजीव जी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को भी अधिक अधिकार देकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से कम कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए रास्ते खोले।

आदिवासी संस्कृति से था लगाव

संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर स्व राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि सहज, सरल स्वभाव के राजीव जी का छत्तीसगढ़ से भी गहरा लगाव था। यहां की आदिवासी संस्कृति और निवासियों को भी उन्होंने करीब से देखा, जाना और उनके विकास के लिए काम किया।

Latest news

नागपुर में दो समुदायों के बीच हिंसा, कई वाहन जलाए गए, अब पुलिस ने संभाला मोर्चा

नागपुर, 18 मार्च: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार देर रात दो...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के...

ट्रांसजेंडर अधिकारों पर कार्यशाला संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन शो बने आकर्षण का केंद्र

रायपुर, 17 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों...

19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 29 लाख के इनामी 10 माओवादी भी शामिल

बीजापुर। साउथ बस्तर डिविजन और पामेड़ एरिया कमिटी से जुड़े 19 नक्सलियों ने...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!