Advertisement Carousel

32 नग हीरे की तस्करी करते फिर धरे गए दो आरोपी

गरियाबंद / एसपी पारुल माथुर की टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है , शनिवार शाम बेशकीमती 32 नग हीरा जब्त किया गया है. साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली की दो व्यक्ति मैनपुर- ग्राम झरियाबाहरा बरदुला के पास अवैध रूप से किमती पत्थर हीरा खनिज पदार्थ को चोरी कर बेचने के फिराक में ग्रहाक के इंतज़ार में खड़े हैं जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे घेरा बंदी कर पकड़े व पुछताछ करने पर अपना नाम 01. सीताराम ध्रुव पिता नन्हे ध्रुव उम्र अ साल साकिन कोयवा थाना इंदागांव जिला गरियाबंद 02. मनबोध नेताम पिता श्याम लाल नेताम उम्र 35 साल ग्राम पायलीखण्ड थाना पायलीखण्ड जिला गरियाबंद का रहने वाला बताया।

जिसकी तलाशी लेने पर सीताराम ध्रुव के जींस पैट के दाहिने जेब से एक कागज के पुड़िया मे लिपटा हुआ हीरा किमती पत्थर 15 नग एवं मनबोध नेताम के जींस पैट के दाहिने जेब से एक कागज पुड़िया में लिपटा हुआ हीरा किमती पत्थर 17 नग कुल 32 नग हीरा जैसे किमती खनिज पदार्थ किमती लगभग 5,10,000 पाया गया।

बता दे कि गरियाबंद पुलिस डेढ़ साल में अब तक 1500 नग से भी ज्यादा हीरा जब्त कर चुकी है।

error: Content is protected !!