कोरिया / मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया के छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रथम बैठक में कोरिया जिले के प्रमुख पदाधिकारी रायपुर की प्रथम बैठक पर उपस्थित हुए दिन शनिवार छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई।बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष को नवीन सदस्यों के आवेदन फॉर्म सौंपते हुए कोरिया जिले की कुछ प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निराकरण हेतु प्रयास करने अपनी बात रखी,जिसमें,परसगड़ी औद्योगिक क्षेत्र में भूमि के लिए जो भू-भाटक निर्धारित होना है उसे कम रखा जावे,चैनपुर स्थित बैलगाड़ी प्रोजेक्ट जिसमें भूमि आवंटित हो गई थी जिसे निरस्त कर दिया गया है उसमें जिन व्यापारियों की भूमि निरस्त हो गई है उन्हें पुन,आवंटित किए जावे।जिस पर प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने इस पर शीघ्र संबंधित विभाग से बात कर समस्या का समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया।सदन के द्वारा कोरिया जिले से भेजे गए सभी सदस्यों के सदस्यता आवेदन पत्र को स्वीकृति देते हुए उन्हें अनुमोदित किया, अब सभी को सदस्यता हेतु स्वीकृति मिल गई है । अब निकट भविष्य में जारी नई सूची में कोरिया जिले में सदस्यता लगभग 500 सदस्यों की हो गई है प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई नियुक्तियों को प्रदेश अध्यक्ष का विषेशाधिकार बताते हुए सदन ने पूर्ण समर्थन दिया सदन ने बताया कि पूर्व में भी इसी तरह विगत 30- 40 वर्षों से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में नियुक्तियाँ की जाती रही थी ।कार्यकारिणी विस्तार के लिए कोरिया जिले से गए सभी प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष महोदय का आभार व्यक्त किया।उक्त बैठक में कोरिया जिले से कमल केजरीवाल सरगुजा संभागी प्रभारी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मेमन जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल (रीटू)एवं जिला पेंड्रा प्रभारी कमल पोद्दार शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रथम बैठक जिला कोरिया प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित हुए
