Advertisement Carousel

भाजयुमो कोरिया की कन्या शक्ति ने स्कूटी वितरण करने कलेक्टर को मुख्यमंत्री बघेल के नाम सौंपा ज्ञापन


कोरिया / भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य की लड़कियों को स्कूटी प्रदान करने की मांग को लेकर भाजयुमो कोरिया की कन्या शक्ति संयोजिकाओ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कोरिया को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कन्या शक्ति संयोजिकाओ के साथ भाजयुमो जिला पदाधिकारीगण एवं मन्डल पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।


भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अपने किसी भी वायदे को पूर्ण करने में असफल रही,इस सरकार ने किसी भी वर्ग को लाभ नहीं पहुंचाया,जब छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी,तब हमारी बहनों को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साईकिल वितरण किया जाता था,जिला मंत्री सुश्री कोमल पटेल ने प्रियंका वाड्रा पर छत्तीसगढ़ की बहनों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया,जिला कन्या शक्ति संयोजिका सुश्री साक्षी सिंह राजपूत ने कहा कि पहले आप कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ की बहनों को स्कूटी दो इसके बाद यूपी में स्कूटी वितरण किया जाना चाहिए।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सत्यम साहू,महामंत्री शारदा प्रसाद,जिला मंत्री सुश्री कोमल पटेल,कन्या शक्ति संयोजिका सुश्री साक्षी सिंह राजपूत,मंडल महामंत्री सलका संदीप गुप्ता,जिला कार्यसमिति सदस्य लालू प्रसाद यादव एवं रमेश राजवाड़े,जिला पदाधिकारी संदीप सिंह,चरचा मंडल अध्यक्ष आदित्य जायसवाल,सोशल मीडिया प्रभारी संस्कार शर्मा,कु.लीना प्रसाद,कु.डॉली दास,कु.स्वाति श्रीवास्तव,महिला मोर्चा मंडल महामंत्री चरचा दीपा विश्वकर्मा कन्या शक्ति संयोजिका काजल मोदी, चर्चा मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुर्रे मंडल मंत्री राहुल भारती,मनोज सोनवानी, प्रिंस श्रीवास्तव,राकेश राजवाड़े,रेशमी सिंह,यशोदा साहू,डी कुमार,संतोष सारथी सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!