Advertisement Carousel

डॉली शर्मा बनी मिस प्लैटिनम भारत, कोरिया सहित प्रदेश का नाम किया रौशन

रायपुर / छत्तीसगढ़ के कोयला नगरी एसईसीएल क्षेत्र की चरचा से एक और हीरा निकल कर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम किया रौशन किया हैं।

ग्लैमरस की दुनिया में फैशन शो एक बड़ी पहचान होती है, फैशन की दुनिया में अपना हुनर दिखाया हैं कोरिया जिला के चरचा की डॉली शर्मा ने ….

गोवा में आयोजित तीन दिवसीय कठिन प्रतिस्पर्धा में इन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए एक और उपलब्धि हासिल की मिस प्लेटिनम भारत का खिताब डॉली शर्मा ने गोवा में हासिल किया हैं।


फैशन एफिनिटी मिस भारत 2022 इस प्रतियोगिता मे इन्होंने कुल 30 प्रतिभागियों के बीच मिस प्लेटिनम भारत का खिताब जीता, इस प्रतियोगिता में भारत के अलग अलग राज्यों से प्रतिभागी हिस्सा लिया। इसमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, बिहार, आसाम,उत्तरप्रदेश आदि राज्यों से प्रतिभागी थे।

error: Content is protected !!