Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिये पॉलिटिकल पर्यटन का प्रमुख केन्द्र, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक

00 कांग्रेस पूरे देश में बिखराव की बीमारी से पीड़ित
00 नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने हरियाणा के राजनैतिक संकट पर कंसा तंज
00 कांग्रेस में भीतर खाने कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है

रायपुर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने हरियाणा कांग्रेस के भीतर मचे सियासी भूचाल पर तंज कसते कहा कहा कि कांग्रेस के भीतर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पूरे देश में कांग्रेस बिखराव की बीमारी से पीड़ित है। इसका सीधा उदाहरण हरियाणा के भीतर चले सियासी धमासान को शांत करने कांग्रेस के विधायकों को रायपुर लाना पड़ा है। इसके साथ ही कांग्रेस के आला नेताओं का जमावड़ा भी है। अब तक कांग्रेस के लिये छत्तीसगढ़ पालिटिकल पर्यटन का सबसे प्रमुख केन्द्र बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राज्यसभा चुनाव के लिये पर्यवेक्षक बनाये जाने पर कहा कि वे जहां भी जाते है परिणाम सबके समाने होता है। इस समय सूमचे कांग्रेस की चिंता इस बात को लेकर है कि उनके पूज्य परिवार को कैसे संरक्षित किया जाए।

error: Content is protected !!