देश विदेश / टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क अब ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। एलन मस्क ने अपने ट्विटर बायो में प्लेटफॉर्म के हेड होने का जिक्र किया है। वहीं इस बीच अब खबर है कि ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को पद से हटा दिया गया है। सीईओ पराग अग्रवाल के साथ पॉलिसी चीफ विजया गाड्डे को भी निकाला गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पराग समेत निकाले गए बड़े अधिकारियों को सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर से भी निकलवा दिया है। बताया जा रहा है कि एलन मस्क उनके पास ट्विटर की 44 अरब डॉलर की डील पूरी करने या कंपनी के साथ कोर्ट की लड़ाई लड़ने के लिए शुक्रवार तक का समय बचा हुआ था।
एलन मस्क बने Twitter के नए बॉस, CEO पराग और CFO को दिखाया बाहर का रास्ता
