Monday, June 30, 2025
बड़ी खबर 140 साल पुराना सस्पेंशन ब्रिज टूटा, पुल हादसे में...

140 साल पुराना सस्पेंशन ब्रिज टूटा, पुल हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

-

00 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृहमंत्री अमित शाह ने भी जताया अफसोस

गुजरात के मोरबी इलाके में रविवार की शाम एक बड़ा हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मंत्री बृजेश मेरजा ने ये जानकारी दी। फिलहाल SDRF और स्थानीय प्रशासन की कई टीमें बचाव और राहत में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भीड़ की वजह से मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया। हादसे के वक्त पुल पर करीब 150 लोग मौजूद थे। राज्य प्रशासन ने जानकारी मिलते ही फौरन राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया। रेस्क्यू टीमों ने कई लोगों को नदी से निकालकर अस्पताल भेज दिया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते आज यहां काफी भीड़भाड़ थी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मरनेवालों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सैकड़ों की तादाद में लोग पुल पर मौजूद थे। यह पुल काफी पुराना बताया जा रहा है और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मद के बाद 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की और बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृहमंत्री अमित शाह ने भी अफसोस जताया है।

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!