Tuesday, April 29, 2025
Uncategorized दिग्विजय का कमलनाथ को पत्र - भारत जोड़ो यात्रा...

दिग्विजय का कमलनाथ को पत्र – भारत जोड़ो यात्रा के प्रचार में नहीं लगाएं मेरा फोटो…

-

भोपाल / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लेटर लिखा है। इस लेटर में दिग्विजय ने कहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) द्वारा प्रकाशित सामग्री में उनके (दिग्विजय) फोटो का उपयोग नहीं किया जाये। दिग्विजय सिंह इस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रभारी हैं।

कमलनाथ को लिखे पत्र में सिंह ने कहा कि यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रचार-प्रसार के लिए जो सामग्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तैयार की जा रही है, उसमें पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की फोटो के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष के नाते कमलनाथ की फोटो का उपयोग किया जाना उचित होगा। उन्होंने कमलनाथ से अनुरोध किया है, ‘‘प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रकाशित सामग्री में मेरे फोटो का उपयोग नहीं किया जाये।’’

दिग्वजिय का यह लेटर सामने आने के बाद अटकलों का बाजार गरमा गया है। दिग्विजय सिंह चाहते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो भी बैनर-पोस्टर और होर्डिंग लगें, उनमें उनकी तस्वीर न हो। सिंह ने यह पत्र 22 अक्टूबर को लिखा था, लेकिन यह रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। सिंह के कार्यालय के सूत्रों ने पुष्टि की कि उन्होंने कमलनाथ को ऐसा पत्र लिखा है और यह भी स्पष्ट किया है कि उन्होंने इसे मीडिया को जारी नहीं किया। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक इस भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर में महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी और यात्रा निमाड़ अंचल के बुरहानपुर जिले से लेकर मालवा क्षेत्र के आगर-मालवा जिले से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।

Latest news

घर में मिली संस्कृति विभाग कर्मचारी की लाश, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजातालाब कुंद्रापारा इलाके में सोमवार को एक...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!