Monday, April 21, 2025
बड़ी खबर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: पुलिस का चार्ट...

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: पुलिस का चार्ट चेकिंग के दौरान मिली करोड़ों का गंज…. नशीले पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

-

महासमुंद। जिले के सिंघोड़ा पुलिस के टीम को रेहटिखोल नाकाबंदी के दौरान नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 1725 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 8 करोड़ 62 लाख रूपये आंकी गई है। छत्तीसगढ़ में यह ऐसा पहला मामला है जब पुलिस ने एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। गांजे की तस्करी कर रहे 2 अंतरराज्यीय तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दोनों आरोपी गांजे की इस खेप को उड़ीसा से तस्करी कर छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र लेकर जा रहे थे।

बता दें कि आज सुबह पुलिस को मुखबिर से ओडिशा के रास्ते भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद महासमुंद जिले के उड़ीसा से लगे सरहदी थाना सिंघोड़ा के नाका रेहटिखोल में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। इस दौरान ट्रक क्रमांक एमएच 21 बीएच 5855 को पुलिस ने रोका जिसमे दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने जब गाड़ी में लोड सामन के बारे में उनसे पुछा तो दोनों गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने ट्रक में खाली कैरेट के नीचे गांजा तस्करी कर मध्यप्रदेश लेकर जाने की बात कबूल की।

पुलिसकर्मियों ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए। ट्रक में 50 प्लास्टिक की बोरियों के भीतर 862 पैकेट में बंद गांजा रखा हुआ था। पुलिस द्वारा तौल करने पर इसका वजन 1725 किलोग्राम प्राप्त हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत 8 करोड़ 62 लाख 50 हजार रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे की इस खेप की तस्करी करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अविनाश म्हस्के 27 वर्ष और संतोष पवार 32 वर्ष के रूप में की गई है। जो महराष्ट्र के जिला जालना के रहने वाले है। बहरहाल सिंघोडा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Latest news

- Advertisement -

कांदूल में अवैध गैस रिफिलिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की...

राजधानी के सभी वार्डों में खुलेंगे महतारी सिलाई केंद्र, सांसद बृजमोहन ने दिए निर्देश

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!