Advertisement Carousel

5 सालों में देश को विश्व की सबसे बड़ी ताकत बनाना है, आपका वोट पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अमूल्य है:विष्णुदेव साय

बिलासपुर। तीसरे चरण के मतदान अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं, ऐसे में अब सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ दौरा कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं, इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह बिलासपुर लोकसभा के परसदा और कोटा में आम सभा को संबोधित करने पहुंचे।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि तीन महीने में ही जिस तरह से छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहाने की कोशिश हुई है। उसमें जनता का भरोसा विष्णु के सुशासन पर दिखा है वहीं भरोसा इस चुनाव में भी दिखाना है जिससे दिल्ली में भी भाजपा की सरकार वापस आए और विकास की रफ्तार को गति मिल सके।

वही मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 5 सालों में देश को विश्व की सबसे बड़ी ताकत बनाना है, इसके लिए आपका यह वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमूल्य है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाएं के संबंध में कहा की यह योजनाएं हितग्राहियों को लाभ दे रही है तो वही विकसित भारत की एक परिकल्पना भी यहां दिख रही है, ऐसे में आने वाले सात मई को मतदान कर भाजपा के सांसद को मत दे। ताकि दिल्ली में आपका सांसद आपके क्षेत्र को विकास की बयार से बढ़ा सके।

error: Content is protected !!