Advertisement Carousel

एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या, फिर खुद फंदे से लटक गया हत्यारा…

सारंगढ़। जिले में एक युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मार डाला। बताया जा रहा है कि हथौड़ा और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की है। इसके बाद आरोपी ने खुद फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पूरा मामला सलीहा थाना क्षेत्र के थरगांव का है।

मरने वालों में हेमलाल (52), जगमती (27), मीरा और 2 मासूम बच्चे शामिल हैं। पड़ोसी पप्पू टेलर से जगमती का अफेयर था। शादी तय हो गई थी, लेकिन विवाह नहीं हुआ था।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के SP पुष्कर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है। मामले में जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर SP और फोरेंसिक टीम समेत जिले से पुलिस पहुंची हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा लग रहा है। गांव में चर्चा के अनुसार जगमती से युवक प्यार करता था, लेकिन लड़की की दूसरी जगह शादी तय हो गई थी।

इसी बात से युवक नाराज था और मौका पाकर साहू परिवार के 5 सदस्यों को मार डाला। पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। आस-पास के लोगों से पूछताछ भी जा रही है।

error: Content is protected !!