Advertisement Carousel

सोनिया गांधी चुनी गईं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष…

नई दिल्ली।आज शनिवार को कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक हो रही है। बैठक संसद सेंट्रल हॉल में आयोजित हो रही है। जिसमें अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं।

बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व पार्टी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया, उसके बाद पार्टी नेता गौरव गोगोई, तारिक अनवर, के सुधाकरन ने उनका नाम प्रस्तावित किया। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह अच्छा है कि वह (सोनिया गांधी) सीपीपी के रूप में फिर से चुनी गईं और वह हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।

error: Content is protected !!