Monday, June 30, 2025
बड़ी खबर सावन खत्म होने से पहले घर में जरूर लगाएं...

सावन खत्म होने से पहले घर में जरूर लगाएं ये पौधा, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

-

नई दिल्ली : 22 जुलाई 2024 से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है, इसका समापन 19 अगस्त 2024 के दिन होगा। ये माह महादेव की पूजा अर्चना को समर्पित है। इस दौरान आने वाले सभी व्रत और त्योहार को बेहद खास माना जाता है। हिंदू धर्म में सावन माह को हरियाली का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान होने वाली बारिश से प्रकृति की सुंदरता अधिक बढ़ जाती हैं। वास्तु के अनुसार सावन में कुछ पौधों को लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इन पौधों को घर में लगाने से न केवल मन शांत होता है,बल्कि जीवन की सभी विपदाएं भी दूर होने लगती है।

वास्तु के अनुसार सावन माह में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि के योग बनते हैं। इसी कड़ी में आइए इस माह में लगाने वाले अन्य पेड़-पौधों के बारे में जान लेते हैं।

शमी का पौधा
भोलेनाथ के प्रिय माह सावन में शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। ये पौधे महादेव को अधिक प्रिय है। माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से शनि देव की भी कृपा बनी रहती है। सावन में शमी का पौधा लगाने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही घर से वास्तु दोष दूर होता है।

बेलपत्र
महादेव की पूजा में हमेशा बेलपत्र को शामिल किया जाता है। भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने से हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में बेलपत्र का पौधा घर में लगाने से शंकर जी प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेलपत्र में मां पार्वती का वास होता है। घर में इस पौधे को रखने से भगवान शिव और पार्वती माता दोनों का आशीर्वाद बना रहता है।

आंवले का पौधा
वास्तु के अनुसार आंवले का पौधा घर में लगाने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती हैं। साथ ही सभी देवी-देवताओं की कृपा भी बनी रहती है। आंवले में मौजूद औषधीय गुण सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं, जो रूसी का सफाया करने में काम आते है।

पीपल का पेड़
सावन माह में पीपल का पेड़ लगाने से विष्णु जी की कृपा बनी रहती है। इस पेड़ को मनुष्यों के पापों को नष्ट करने वाला माना जाता है। इसकी पूजा करने से देवताओं की कृपा बनी रहती है। इस पेड़ को ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए उचित माना गया है। ऐसे में इसका आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Latest news

नया मुख्य सचिव अभी नहीं, अमिताभ जैन का सेवा विस्तार, केंद्र सरकार ने लगाई मुहर

सेवा विस्तार पर कार्यरत बनने वाले प्रदेश के पहले मुख्य सचिव होंगे अमिताभ...

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...
- Advertisement -

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!