Friday, May 2, 2025
हमारे राज्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर दशहरा पर्व के सफल...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर दशहरा पर्व के सफल आयोजन के लिए दिए निर्देश

-

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर दशहरा पर्व के आयोजन के सम्बंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इस दौरान बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सर्व संबंधितों को सौंपे गए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए।

बस्तर दशहरा पर्व के दौरान 15 अक्टूबर 2024 को मुरिया दरबार का आयोजन होगा। इसी तरह बस्तर दशहरा को भव्य रूप देने के लिए बस्तर मड़ई, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट, एक पेड़ बस्तर के देवी-देवताओं के नाम, बस्तर टूरिस्ट सर्किट, दसरा पसरा, नगरगुड़ी टेंट सिटी, टूरिज्म ट्रेवलर्स आपरेटर मीट, देव सराय, स्वच्छता पखवाड़ा जैसे विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय को इस दौरान बस्तर दशहरा उत्सव समिति द्वारा इसमें तिथिवार विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा पर्व विभिन्न जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक भावना का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

Latest news

बिलासपुर पुलिस ने नशीले पदार्थ व हथियारों के साथ शातिर अपराधी को दबोचा

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों...
- Advertisement -

सीएम साय से नक्सल हिंसा पीड़ितों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

बस्तर को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध...

“ऐतिहासिक अन्यायों को सुधारने का साहस और संकल्प है मोदी जी में”: वक्फ विधेयक पर रायपुर में बोले डॉ. जितेंद्र सिंह

रायपुर, 1 मई:केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!