Advertisement Carousel

बालोद में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: 8 प्राचार्य सस्पेंड, 14 की वेतन वृद्धि रोकी


बालोद। जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के खराब परिणामों के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। लगातार गिरते परीक्षा परिणामों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा विभाग ने 8 प्राचार्यों को निलंबित कर दिया है, जबकि 14 प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है।

जानकारी के मुताबिक कई स्कूलों का परीक्षा परिणाम 30 से 47 प्रतिशत तक ही सीमित रहा। कार्रवाई की जद में पीएमश्री स्कूलों के प्राचार्य भी आए हैं। विभाग ने इसे शैक्षणिक लापरवाही मानते हुए सख्त कदम उठाया है।


जिले की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में भी गिरावट दर्ज की गई है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में बालोद जिला 29वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि 12वीं में 30वां स्थान मिला। इस बार 10वीं में 2,520 छात्र असफल हुए हैं, वहीं 12वीं का परिणाम भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा।


शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को अलर्ट जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि कमजोर परीक्षा परिणाम पर अब सीधे जिम्मेदारी तय होगी। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!