Advertisement Carousel

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 13 मई को, 12 मई को कोर कमेटी और पदाधिकारियों की अहम बैठक


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय अहम बैठकों का आयोजन 12 और 13 मई को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किया जाएगा।


भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि 12 मई मंगलवार को शाम 6 बजे भाजपा कोर कमेटी की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद शाम 7:30 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। वहीं 13 मई बुधवार को सुबह 10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न होगी।


बैठकों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन मिलेगा।


बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा और पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही आने वाले राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर रणनीति भी तय की जाएगी।

error: Content is protected !!