Advertisement Carousel

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायपुर में भव्य स्वागत


रायपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के बाद मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।


मुख्यमंत्री साय पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर कोलकाता से रायपुर लौटे थे। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और समर्थक एयरपोर्ट पहुंचे थे।


इस दौरान उप मुख्यमंत्री Arun Sao और Vijay Sharma भी मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंजता रहा।


कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता Ujjwal Deepak, सोशल मीडिया संयोजक Mitul Kothari, खाद्य मंत्री Dayaldas Baghel, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष Sanjay Srivastava सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।


भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत को विकास और सुशासन की नई शुरुआत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!