Advertisement Carousel

खैरागढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, प्रभारी कुलसचिव की प्रतिनियुक्ति समाप्त


खैरागढ़/राजनांदगांव।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए राज्य शासन ने प्रभारी कुलसचिव की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग के आदेश पर डॉ. सोमित्र तिवारी को उनकी मूल पदस्थापना पर वापस भेज दिया गया है।


राजभवन के नाम से जारी आदेश के बाद विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलसचिव की कुर्सी खाली हो गई है। अब डॉ. तिवारी अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में कार्यभार संभालेंगे। इस फैसले का असर खैरागढ़ से लेकर बिलासपुर तक विश्वविद्यालयी गलियारों में साफ देखा जा रहा है और पूरे शैक्षणिक महकमे में हलचल मची हुई है।
गौरतलब है कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने प्रभारी कुलसचिव पर दुर्व्यवहार सहित गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद विश्वविद्यालय परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था।


इसी क्रम में गुरुवार को कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय की “सद्बुद्धि” के लिए दिनभर सुंदरकांड का पाठ भी किया था। शासन के इस त्वरित फैसले को कर्मचारियों की मांगों और हालात को देखते हुए अहम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!