Sunday, April 27, 2025
बड़ी खबर म्यांमार सीमा पर बिना वीजा प्रवेश नहीं, लगेगी 1500...

म्यांमार सीमा पर बिना वीजा प्रवेश नहीं, लगेगी 1500 किमी लंबी बाड़…

-

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार मणिपुर में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए मैतेई व कुकी समुदायों से लगातार बात कर रही है। साथ ही म्यांमार से घुसपैठ रोकने के लिए बिना वीजा प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू हो गया है। 30 किमी में बाड़ लग चुकी है। 1,500 किमी से अधिक सीमा पर बाड़ लगाई जाएगी।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के सौ दिन की उपलब्धियां गिनाते हुए गृह मंत्री शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीते सप्ताह तीन दिन की हिंसा छोड़ मणिपुर में स्थिति शांतिपूर्ण है। सरकार शांति बहाली में जुटी हुई है। शाह ने कहा, रोडमैप तैयार है। शांति सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर जाने के सवाल पर शाह ने कहा कि जब वह राज्य का दौरा करेंगे तो सभी को इसकी जानकारी हो जाएगी।

Latest news

- Advertisement -

गंभीरता और सक्रियता से काम करें अधिकारी, कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – DCM अरुण साव

उप मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन, पीएचई और पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा की

CM विष्णु देव साय से सांसद मनोज तिवारी ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, 26 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!