Advertisement Carousel

ट्रक में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ राख


00 तकरीबन 25 लाख का समान जला
कोरिया /
कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना इलाके के ग्राम चेर एक ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग के कारण ट्रक में रखे लाखों के समान भी जल कर खाख हो गए।

आपको बता दे कि रायपुर से बैकुण्ठपुर में दशहरा त्यौहार के मद्देनजर कई व्यपारियों के माल लेकर आ रहे ट्रक में रास्ते में शॉट—सर्किट की वजह से भीषण आग लगी है। आग लगने की वजह से ट्रक में लोड लाखों रुपए का सामान भी जलकर खाक हो गया। चेर गांव के लोगों की मानें तो घटना की जानकारी देने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को कई बाद कॉल किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। शुरूआती दौर में आग समान्य रही, लेकिन कुछ देर बाद ट्रक धू—धू कर जलने लगा। घटना के करीब दो घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची। जिसके कुछ देर बाद आग पर काबू पाया गया।

इस घटना से बैकुंठपुर—कोरिया मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। आग की सूचना मिलने पर बैकुंठपुर पुलिस और यातायात विभाग के अफसर भी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही घटना के कारणों की पतासाजी पुलिस द्वारा की जा रही है।

error: Content is protected !!