नई दिल्ली / आज नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा के भक्त अपने-अपने तरीके और मान्यता के मुताबिक पूजा-अराधना करते हैं। जबकि देश मे भारी तादाद में मां के भक्त व्रत भी रखते हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी मां दुर्गा के बड़े भक्त हैं और वो नौ दिनों तक नवरात्र का व्रत रखते हैं। वह इस दौरान सिर्फ पानी पीते हैं।
जानकार बताते है कि पीएम मोदी नवरात्रि में नौ दिन व्रत रखते हैं और उन्होंने पहली बार इसकी जानकारी 2012 में दी जब वो गुजरात के सीएम थे। उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया था कि वो बीते 35 वर्षों से यह व्रत रखते आ रहे हैं। मोदी के मुताबिक वो आत्मं-शुद्धिकरण के लिए यह व्रत रखते हैं। उनके मुताबिक इस व्रत से उन्हें शक्ति मिलती है और साथ ही वह हर रात को मां दुर्गा से संवाद करने में समर्थ हो पाते हैं।
यह बात भी सत्य है कि नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद सितंबर 2014 में अपने पहले अमेरिका दौरे पर गए तो 29 सितंबर को बराक ओबामा ने उनके सम्मान में व्हाइट हाउस में डिनर आयोजित किया था। लेकिन पीएम मोदी ने उस दौरान भी केवल नींबू पानी और फल ही खाए थे। नौ दिनों तक उपवास के बाद भी पीएम मोदी की एनर्जी में कोई कमी नहीं थी और यह देखकर ओबामा भी काफी हैरान हुए थे। जब उन्होंने मोदी से इसका राज पूछा था तो उन्हों ने इसका क्रेडिट योग और ध्यान को दिया था।
