Advertisement Carousel

क्या माँ ऐसे भी होती है ? पहले बच्ची का गला दबाकर मारा और फिर खुद फांसी पर झूल गई

कोरिया / क्या कोई मां अपने मासूम बच्चों को अपने ही हाथ से मौत के घाट उतार सकती है। सामान्यतया ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता। लेकिन ऐसा ही एक मामला जिले के नगरीय क्षेत्र चिरमिरी हल्दीबाड़ी इलाके में आया है। जब एक मां ने अपनी बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी है और उसके बाद खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना की सुचना पर सारे शहर में सनसनी फैल गई और लोग तरह – तरह के कयास लगा रहे है। जानकारी मिलते ही लोगों का घटनास्थल में हुजूम उमड़ पड़ा। घटना की जानकारी चिरमिरी पुलिस को लगी चिरमिरी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई।

यह पुरा मामला चिरमिरी के हल्दीबाड़ी कलसी दफाई इलाके का है जहां सोमा यादव नाम की महिला ने अपने 18 महीने की मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी उसके बाद खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब सुबह परिवार वाले देखें कि सोमा यादव फांसी पर लटकी हुई है साथ ही उसके बाद बच्ची वैष्णवी को देखे तो वह भी जमीन पर मृत अवस्था मे पड़ी हुई थी। परिवार वालों का कहना है कि मृतिका सोमा यादव ने पहले बच्चे को गला दबाकर मारी उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे कारण क्या है यह बात अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि एक माँ ने अपने मासूम 18 महीने की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया और खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों का कहना है कि एक दिन सोमा यादव का पति ने उसे गाली गलौज दिया था। उसके बाद से मृतिका सोमा किसी से बात नहीं कर रही थी।

मामले में घटना की जानकारी मिलते ही चिरमिरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि मृतिका मां ने अपनी बच्ची को मारकर खुद फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं दोनो शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची की मौत कैसे हुई है।

error: Content is protected !!