Monday, June 30, 2025
हमारे राज्य प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर...

प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शोक संदेश, बोले- भारतीय संगीत ने खोया अपना अनमोल रत्न

-

रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उस्ताद जाकिर हुसैन भारतीय संगीत जगत के एक अनमोल रत्न थे, जिनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से संगीत की दुनिया को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी प्रतिभा ने भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई।”साय ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपने करियर में तीन ग्रैमी अवॉर्ड के साथ-साथ पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किए थे। उनकी प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने उन्हें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अद्वितीय पहचान दिलाई।

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!