Wednesday, February 19, 2025
बड़ी खबर छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: सभी 10 नगर...

छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: सभी 10 नगर निगमों पर किया कब्जा, कांग्रेस को करारा झटका

-

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 10 नगर निगमों में शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस को पूरी तरह पटखनी दे दी। यह जीत भाजपा के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय बाद नगर निकाय चुनावों में पार्टी को इतनी बड़ी सफलता मिली है।

भाजपा के दफ्तरों में जश्न, कांग्रेस में सन्नाटा

भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पार्टी कार्यालयों में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे जनता की भाजपा पर अटूट विश्वास की जीत बताया। दूसरी ओर, कांग्रेस के खेमे में निराशा का माहौल है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हार की समीक्षा करने की बात कही है।

भाजपा के विजयी प्रत्याशी और उनके जीत के अंतर

इस बार के चुनावों में भाजपा ने सभी 10 नगर निगमों में अपने महापौर पद के प्रत्याशियों को जिताने में सफलता पाई। आइए, जानते हैं प्रमुख शहरों में किसने बाजी मारी:

1. रायपुर नगर निगम

विजेता: मीनल चौबे (भाजपा)
पराजित प्रत्याशी: दीप्ति दुबे (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 1,53,290 वोट

2. दुर्ग नगर निगम

विजेता: अल्का बाघमार (भाजपा)
पराजित प्रत्याशी: प्रेमलता साहू (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 67,000 वोट

3. कोरबा नगर निगम

विजेता: संजू देवी (भाजपा)
पराजित प्रत्याशी: उषा तिवारी (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 52,000 वोट

4. अंबिकापुर नगर निगम

विजेता: मंजूषा भगत (भाजपा)
पराजित प्रत्याशी: अजय तिर्की (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 11,063 वोट

5. बिलासपुर नगर निगम

विजेता: पूजा विधानी (भाजपा)
पराजित प्रत्याशी: प्रमोद नायक (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 66,179 वोट

6. राजनांदगांव नगर निगम

विजेता: मधुसूदन यादव (भाजपा)
पराजित प्रत्याशी: निखिल द्विवेदी (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 41,000 वोट

7. रायगढ़ नगर निगम

विजेता: जीववर्धन चौहान (भाजपा)
पराजित प्रत्याशी: जानकी काटजू (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 34,365 वोट

8. जगदलपुर नगर निगम

विजेता: संजय पांडेय (भाजपा)
पराजित प्रत्याशी: मककीत सिंह गैदू (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 8,772 वोट

9. चिरमिरी नगर निगम

विजेता: रामनरेश राय (भाजपा)
पराजित प्रत्याशी: विनय जायसवाल (कांग्रेस)
जीत का अंतर: 4,000 वोट

10. धमतरी नगर निगम

विजेता: जगदीश रामू रोहरा (भाजपा)
जीत का अंतर: 34,085 वोट

भाजपा ने कैसे बनाई इतनी बड़ी बढ़त?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा की यह जीत स्थानीय स्तर पर मजबूत संगठन, केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजनाओं और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में मिली जीत के असर का नतीजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नीतियों पर जनता ने भरोसा जताया है।

कांग्रेस की करारी हार: कहां हुई चूक?

कांग्रेस नेताओं ने स्वीकार किया कि पार्टी कई जगहों पर चुनावी गणित को नहीं समझ पाई। कमजोर संगठन और स्थानीय नेतृत्व की रणनीतिक विफलता कांग्रेस को भारी पड़ी।

सीएम विष्णुदेव साय का बयान

भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,
“यह जीत जनता की है। यह बदलाव का संकेत है कि लोग सुशासन और विकास चाहते हैं। भाजपा हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है, और यह जनादेश उसी का प्रमाण है।

भाजपा के इस प्रदर्शन से स्पष्ट है कि प्रदेश में पार्टी की पकड़ मजबूत हो रही है। वहीं, कांग्रेस के लिए यह हार आत्ममंथन करने का मौका है।

क्या इस जीत से 2028 के विधानसभा चुनावों की पटकथा लिखी जा रही है? यह तो आने वाला समय बताएगा, लेकिन फिलहाल छत्तीसगढ़ भाजपा के जश्न में डूबा हुआ है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

दलदल सिवनी दया नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, 5 वर्षीय मासूम पर हमला

रायपुर: शहर के दलदल सिवनी दया नगर, आर्मी चौक क्षेत्र में आवारा...

पूर्व प्रधान पाठक के घर लाखों की डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

मुंगेली। जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के मसना गांव में बीती रात...

बांग्लादेशी नागरिकों को पनाह देने वाला फरार, रायपुर पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर

रायपुर। अवैध रूप से बांग्लादेशी नागरिकों को शरण देने और फर्जी दस्तावेज तैयार...

श्री राम जानकी महायज्ञ का आयोजन 21 से 27 फरवरी 2025 तक

बैकुंठपुर, कोरिया – धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अनुपम संगम श्री राम जानकी...
- Advertisement -

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने का प्रस्ताव पारित करें : साईं मसन्द

परम धर्म संसद 1008 के तत्वावधान में गौ प्रतिष्ठा अभियान जारी सलधा, बेमेतरा। भारत...

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पर कार्रवाई की मांग, भीतरघात और खुलाघात का आरोप

बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी में एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!