Saturday, April 19, 2025
बड़ी खबर कांग्रेस ने 10 नगर निगमों के नेताप्रतिपक्ष और उप-नेताप्रतिपक्ष...

कांग्रेस ने 10 नगर निगमों के नेताप्रतिपक्ष और उप-नेताप्रतिपक्ष किए नियुक्त

-

रायपुर, 16 अप्रैल 2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के 10 नगर निगमों में कांग्रेस पार्षद दल का नेतृत्व तय करते हुए नेताप्रतिपक्ष और उप-नेताप्रतिपक्ष की नियुक्ति की है।

यह नियुक्तियाँ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सिविल पाटिल के अनुमोदन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार की गई हैं।

जिन 10 नगर निगमों में नियुक्तियाँ की गई हैं, वे इस प्रकार हैं:

गायत्री बिरहा बनाई गई चिरमिरी नगर निगम की नेताप्रतिपक्ष,

अंबिकापुर नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष बनाए गए सफ़ी अहमद,

शेख सलीम नियारिया बनाए गए रायगढ़ नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष,

कृपा राम साहू होंगे कोरबा नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष,

बिलासपुर नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष बनाए गए भरत कश्यप,

धमतरी नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष बने दीपक सोनकर,

संजय कोहले बनाए गए दुर्ग नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष,

राजनांदगाँव नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष बनाए गए संतोष पिल्लै,

राजेश चौधरी बनाए गए जगदलपुर नगर निगम के नेताप्रतिपक्ष,

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विश्वास जताया है कि नव नियुक्त नेतागण निगमों में कांग्रेस पार्षद दल का प्रभावशाली नेतृत्व करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों की आवाज बुलंद करेंगे और पार्टी की नीति व कार्यक्रमों को मजबूती से प्रस्तुत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

रायपुर पुलिस की कार्रवाई: लग्जरी वाहनों में ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले 3 सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर पुलिस ने आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान लग्जरी वाहनों में सट्टा...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!