Advertisement Carousel

सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, विस्फोटकों के साथ 5 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार


सुकमा/
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। चिंतलनार थाना क्षेत्र के पेद्दाबोड़केल जंगलों में संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान सीआरपीएफ और डीआरजी की टीम ने पांच हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, ये नक्सली जगरगुंडा-पामेड़ एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य हैं और क्षेत्र में कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, जिसमें शामिल हैं:

  • 20 जिलेटिन रॉड
  • 8 डेटोनेटर
  • 10 नॉन-डेटोनेटर
  • लगभग 3 मीटर कॉर्डेक्स वायर

यह कार्रवाई नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार बढ़ रहे दबाव और सुरक्षा बलों की सक्रिय रणनीति का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।


error: Content is protected !!