Advertisement Carousel

तेजस एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग से 24 यात्री बीमार

नई दिल्ली / गोवा से मुंबई जा रही तेजस एक्सप्रेस में रेलवे की जलपान इकाई आईआरसीटीसी का खाना खाने के बाद कम से कम 26 यात्री बीमार पड़ गए।

तेजस एक्सप्रेस में रविवार को ज़हरीला खाना खाने से 26 यात्री बीमार हो गए है। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को नाश्ता करने के बाद उल्टियां होने लगीं। फूड-पॉयजनिंग की शिकायत मिलने के बाद रेलवे ने 24 यात्रियों को चिपलून के पास लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती कराया।

सभी पीड़ित खतरे से बाहर बताये गये हैं। केटरिंग ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस देकर जांच के आदेश दिए हैं। दोषी साबित होने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही गई है। मुंबई-करमाली के बीच देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन तेजस एक्सप्रेस 24 मई 2017 से शुरू हुई थी।

error: Content is protected !!