रायपुर, 15 जून 2025।
उत्तर विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से लंबित अवंती विहार पुल का बहुप्रतीक्षित लोकार्पण आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ। यह पुल अब क्षेत्रवासियों के लिए सुगम और सुरक्षित आवागमन का नया मार्ग बनेगा।
करीब ₹30 लाख की लागत से निर्मित इस पुल के निर्माण के पीछे उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी का अथक परिश्रम और जनहितकारी दृष्टि रही। बरसात के दिनों में जलभराव और राहगीरों को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग लंबे समय से उठती रही थी, जिसे आज साकार रूप मिला।
लोकार्पण समारोह में नगर निगम कमिश्नर, जोन कमिश्नर संतोष पांडे, एमआईसी सदस्य संतोष साहू, पार्षदगण श्री प्रदीप जैन, राजेश गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित रहकर इस विकास कार्य का साक्षी बने। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विधायक मिश्रा का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा —
“हमारा लक्ष्य है कि उत्तर विधानसभा का हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े। यह पुल केवल एक शुरुआत है। भविष्य में और भी कई विकास कार्यों से हम क्षेत्र को आधुनिक, सुरक्षित और समृद्ध बनाएंगे।”
स्थानीय नागरिकों ने भी विधायक श्री मिश्रा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि यह पुल अब आने वाले बरसात के मौसम में राहत का बड़ा कारण बनेगा।
पुरंदर मिश्रा का ‘जनसेवा मॉडल’ चर्चा में
उत्तर विधानसभा में जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित समाधान की शैली को लेकर विधायक मिश्रा की कार्यशैली अक्सर चर्चा में रहती है। अवंती विहार पुल का समय पर निर्माण उसी प्रतिबद्धता का नवीन उदाहरण है।
