Advertisement Carousel

बीजापुर में माओवादी स्मारक ध्वस्त, 15 फीट ऊंचा स्मारक मिला जंगल में, DRG-CRPF की संयुक्त कार्रवाई


बीजापुर।
जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के गोटुमपल्ली के जंगलों में सुरक्षा बलों को सर्चिंग के दौरान माओवादियों का बनाया गया एक विशाल स्मारक मिला। करीब 15 फीट ऊंचे इस स्मारक को सुरक्षा बलों ने मौके पर ही ध्वस्त कर दिया।


जानकारी के अनुसार, सोमवार को जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान गोटुमपल्ली के अंदरूनी जंगलों में उन्हें यह स्मारक दिखाई दिया।


बताया जा रहा है कि यह स्मारक नक्सलियों द्वारा अपने मारे गए साथियों की याद में बनाया गया था।


सुरक्षाबलों ने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी और आवश्यक कार्रवाई करते हुए स्मारक को जमींदोज कर दिया।
सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई नक्सलियों के मनोबल पर बड़ा मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने वाली मानी जा रही है।


अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार सर्चिंग अभियान जारी है, ताकि माओवादी गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

error: Content is protected !!