Advertisement Carousel

बालोद जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिला मैसेज; कोर्ट परिसर खाली


बालोद। छत्तीसगढ़ के Balod स्थित जिला सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया।


सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। न्यायालय में मौजूद सभी मजिस्ट्रेट, वकीलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्थायी रूप से Circuit House Balod भेजा गया।


पुलिस ने एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को चारों ओर से सील कर दिया है और बैरिकेटिंग कर दी गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए सघन जांच की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संदेश किसने और कहां से भेजा। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

error: Content is protected !!