00 पीड़ित स्वीपर बच्चूलाल का कार्य स्वयं कर कार्यकर्ताओं ने सरकार को दी चेतावनी
00 राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
रायपुर / मुख्यमंत्री आवास कवर्धा के सामने बच्चूलाल नामक युवक द्वारा बीते 8 नवंबर को आत्मदाह के प्रयास की घटना को लेकर आक्रोशित जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कार्यकर्ताओं ने आज सरकार के विरुद्ध राजधानी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालयों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत कार्यालयों के सामने झाड़ू लगाया।
युवा जनता कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया की आज दोपहर 2 बजे युवा नगर घड़ी चौक में एकत्र हो रायपुर ज़िलाधीश के कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लागकर प्रदर्शन किया तिवारी ने बताया चूँकि पीड़ित बच्चूलाल नगर पंचायत कवर्धा में स्वीपर का काम करते हैं इसलिए जकांछ (जे) के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में झाड़ू लगाई और इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी सरकार को प्रदेश से स्वीप यानी बाहर करने का कड़ा सन्देश दिया। बच्चूलाल और उसके परिवार को न्याय दिलाने एवं दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने जकांछ (जे) ने महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम सुनील शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जकांछ (जे) ने सरकार से पीड़ित बच्चूलाल को उसके वेतन के रुपये तत्काल देने तथा सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था के कारण बच्चूलाल को मिली मानसिक प्रताड़ना के एवज में उसे 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।
देखें वीडियों….
मुख्यमंत्री के ग्रुह जिले में उनके सांसद पुत्र के क्षेत्र में भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध एक गरीब आदमी का अपनी फ़रियाद नहीं सुने जाने से त्रस्त होना और इस कारण विवश होकर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह जैसा कदम उठाने की घटना अत्यंत गंभीर और शर्मसार कर देने वाली है। पिछले वर्ष राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री आवास के सामने युवा साथी योगेश साहू द्वारा आत्मदाह की घटना के बाद कल फिर यह घटना होना इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के प्रति छत्तीसगढ़ की आम जनता का विश्वास उठ चुका है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता की कहीं कोई सुनवाई नहीं है। अधिकारी मंत्री सब केवल लूट खसोट में मग्न है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रदेश की ढाई करोड़ जनता से अपील की है कि रमन सरकार के दुशासन से त्रस्त होकर कोई अप्रिय कदम न उठाएं। भाजपा सरकार के दिन केवल गिनती के बचे हैं उसके बाद जोगी जी के नेतृत्व में जनहितकारी सरकार का गठन होना तय है।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वतन चन्द्राकर, क़ुतुब कपसी, सैयद उमैर, राम चक्रधारी, विक्की रात्रे, पंकज दीवान, संजय तिवारी, अपराजित तिवारी, बीजू बंजरे, रवि दलाई, मृत्युजय तिवारी, शेख़ वहाज, शुभम शर्मा, पप्पू अली, श्याम झा, सब्बिर, विकी मनिकपूरी, देवराज भट्ट, मयंक जैन, विशाल रजानि, सुनील धिवर, अभिनव पाठक आदि उपस्थित थे।
