Advertisement Carousel

स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव 2026 : 632 उम्मीदवार मैदान में, मतदान की तैयारी पूरी


रायपुर, 25 मई 2026।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के लिए नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। राज्य में नगरीय निकायों में 240 और पंचायत चुनाव में 392 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।


त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में पंच पद के 1136 पदों में से 640 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, जबकि 107 पदों पर मतदान कराया जाएगा। इन सीटों पर 246 प्रत्याशी मैदान में हैं। सरपंच पद के 82 पदों में 34 पदों पर मतदान होगा, जहां 105 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं जनपद सदस्य के 10 पदों पर 41 प्रत्याशी मैदान में हैं।


नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद पद के 71 वार्डों में मतदान कराया जाएगा, जिनके लिए 221 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष पद के 5 स्थानों पर भी चुनाव होगा, जहां कुल 19 अभ्यर्थी मैदान में हैं।


राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव EVM से जबकि पंचायत चुनाव बैलेट बॉक्स के जरिए कराए जाएंगे। मतदान मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) 29 मई से शुरू होगी।


राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अधिकारियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर छाया, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!