Advertisement Carousel

रायगढ़ में महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बच्चों को “पाकिस्तान जिंदाबाद” सिखाने की शिकायत

प्यार, धर्मांतरण और राष्ट्रविरोधी नारों का सनसनीखेज आरोप

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू महिला ने अपने मुस्लिम पति और उसके परिवार पर प्यार के नाम पर धोखा देकर शादी करने, जबरन धर्मांतरण, क्रूर घरेलू हिंसा और बच्चों के मन में राष्ट्रविरोधी सोच भरने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। मामले ने प्रशासन और पुलिस महकमे में भी हलचल मचा दी है।


पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2021 में रायगढ़ के इंदिरा नगर निवासी वसीम मोहम्मद से हुई थी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए प्रेम जाल में फंसाया, जबकि बाद में पता चला कि उसकी पहली पत्नी पहले से उसके साथ रह रही थी और उसके पांच बच्चे हैं। महिला ने बताया कि शादी और पहले बच्चे के जन्म तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद उस पर धर्म परिवर्तन कर इस्लामी रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाया जाने लगा।
महिला का आरोप है कि उसे जबरन कलमा पढ़ने, नमाज अदा करने और रोजा रखने के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती और आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया जाता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसकी इच्छा के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाता था और लगातार एक और बच्चा पैदा करने का दबाव डालता था। प्रताड़ना से परेशान होकर उसे छिपकर गर्भपात कराना पड़ा।
मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब महिला ने अपने पांच वर्षीय बेटे को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके बेटे को “पाकिस्तान जिंदाबाद” और “हिंदुस्तान मुर्दाबाद” जैसे नारे सिखाए जा रहे थे। इतना ही नहीं, घर में भारतीय सेना और देश के खिलाफ अपमानजनक बातें की जाती थीं। महिला ने कहा कि वह अपने बच्चों को ऐसे माहौल में नहीं छोड़ना चाहती।


पीड़िता के अनुसार उसका पति वर्तमान में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में जेल में बंद है। इसी दौरान उसने हिम्मत जुटाकर महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिला की शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!