Advertisement Carousel

मोबाइल बैटरी फटने से एक वर्षीय मासूम की मौत

Business concept.


सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में दर्दनाक हादसे में एक वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्चा घर में रखी पुरानी मोबाइल बैटरी से खेल रहा था, तभी अचानक बैटरी फट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


परिजनों ने बच्चे को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।


पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल बैटरी फटने से हादसा होने की बात सामने आई है।

error: Content is protected !!