Advertisement Carousel

थाना बैरक में शराब की बोतल का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की बात


बिलासपुर
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना परिसर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाना परिसर के बैरक में एक पुलिसकर्मी सोता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके पास शराब की बोतल भी नजर आ रही है।


बताया जा रहा है कि यह वीडियो सिविल लाइन थाना के पुराने भवन स्थित बैरक का है। हालांकि वीडियो कब का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है।


मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और समयावधि की जांच की जाएगी। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा का माहौल है और मामले की जांच पर सबकी नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!