Advertisement Carousel

कांकेर कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर का निधन


कांकेर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांकेर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर का निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।


जितेंद्र सिंह ठाकुर के निधन की खबर से कांग्रेस पार्टी समेत पूरे कांकेर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे लंबे समय से सक्रिय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे और क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होती थी।


उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख है। एक सक्रिय, जनप्रिय और अनुभवी नेता के चले जाने से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बड़ी क्षति मानी जा रही है।

पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!