Advertisement Carousel

दुष्कर्म पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने एसएसपी से लगाई गुहार, थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप


बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित बच्चियों के परिजन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर थाना प्रभारी सहित जांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत करने के बाद उन्हें न्याय दिलाने के बजाय पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया गया। उन्होंने सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस, जांच अधिकारी संतोषी अग्रवाल और एसआई शीतला प्रसाद त्रिपाठी पर मामले में दबाव बनाने और पीड़ित पक्ष के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि उन पर समझौता करने और “सेटिंग” के लिए दबाव डाला गया, वहीं मासूम बच्चियों से भी अनुचित तरीके से पूछताछ की गई।


शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष के परिजनों को विशेष तवज्जो दी गई और पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस के रवैये से नाराज एक महिला ने यहां तक कह दिया कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं दिला सकते तो ऐसे थाना प्रभारी को “चूड़ी पहन लेनी चाहिए।”


मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!