Advertisement Carousel

21 जून को पूरे छत्तीसगढ़ में होगा योग महोत्सव, राज्यपाल-सीएम समेत मंत्री, सांसद और विधायक करेंगे सहभागिता


रायपुर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

आदेश के मुताबिक राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर योग करेंगे।
राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि होंगे। वहीं सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कबीरधाम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।


GAD द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को भी मुख्य अतिथि नामित किया गया है।


जिलेवार मुख्य अतिथि इस प्रकार हैं :
रायपुर – राज्यपाल रमेन डेका
सरगुजा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (मुख्य अतिथि), मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (कार्यक्रम अध्यक्षता)
बिलासपुर – मंत्री राज्य मंत्री टंकराम वर्मा
दुर्ग – उपमुख्यमंत्री अरुण साव
कबीरधाम – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
राजनांदगांव – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
कोरिया – मंत्री रामविचार नेताम
महासमुंद – मंत्री दयालदास बघेल
मुंगेली – मंत्री केदार कश्यप
कांकेर – मंत्री लखनलाल देवांगन
जांजगीर-चांपा – मंत्री ओ.पी. चौधरी
सक्ती – मंत्री टंकराम वर्मा
बलरामपुर – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
जशपुर – मंत्री गणेश राम भगत
कोरबा – मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
बालोद – मंत्री गजेन्द्र यादव


सांसदों को सौंपी गई जिम्मेदारी :
बलौदाबाजार-भाटापारा – बृजमोहन अग्रवाल
बेमेतरा – विजय बघेल
मोहला-मानपुर-चौकी – संतोष पांडेय
सूरजपुर – चिंतामणि महाराज
गरियाबंद – रूपकुमारी चौधरी
रायगढ़ – राधेश्याम राठिया
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – कमलेश जांगड़े
नारायणपुर – महेश कश्यप
कोंडागांव – भोजराज नाग
विधायकों को मिली जिम्मेदारी :
बीजापुर – लता उसेंडी
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – ललित चंद्राकर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – प्रणव कुमार मरपच्ची
धमतरी – अजय चंद्राकर
बस्तर – किरण सिंह देव
दंतेवाड़ा – चैतराम अटामी
मुंगेली – विधायक पुन्नूलाल मोहले


GAD के आदेश में सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य अतिथियों के परामर्श तथा आयुष विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। प्रदेशभर में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की भागीदारी के साथ योग दिवस मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!