Advertisement Carousel

राजिम नगर पंचायत से बना नगर पालिका, राज्य सरकार ने पूरी की वर्षों पुरानी मांग


गरियाबंद। राज्य सरकार ने धर्म नगरी राजिम के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। शासन के निर्णय के अनुसार वर्तमान नगर पंचायत क्षेत्र ही अब राजिम नगर पालिका क्षेत्र रहेगा।


नगर पालिका का दर्जा मिलने से राजिम में शहरी विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। इससे आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, बेहतर नगरीय सेवाएं और सुनियोजित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।


राज्य सरकार के इस फैसले पर राजिमवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और राजिम विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया।

error: Content is protected !!