Advertisement Carousel

रथयात्रा के दौरान जर्जर होटल ढहा, 9 से अधिक लोग घायल


गरियाबंद। जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में रथयात्रा के दौरान शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मूसलाधार बारिश के बीच एक जर्जर ईंट-खपरे का पुराना होटल अचानक भरभराकर ढह गया। उस समय बारिश से बचने के लिए कई लोग होटल के भीतर शरण लिए हुए थे। भवन गिरते ही लोग मलबे में दब गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


हादसे में 9 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए उरमाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, होटल का भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। लगातार हो रही बारिश के कारण भवन अचानक ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!