Advertisement Carousel

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी से जुड़े ₹3 करोड़ फ्रीज, 122 गिरफ्तार

दुर्ग। साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टे के वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध से जुड़ी करीब ₹3 करोड़ की राशि फ्रीज कराई है। मामले में पुलिस ने 117 म्यूल खाताधारकों और 5 म्यूल एजेंटों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।


पुलिस की तकनीकी जांच में करीब 2,000 संदिग्ध म्यूल खातों का भी पता चला है, जिनकी जांच जारी है। जांच के दौरान कुछ बैंक अधिकारियों और शाखा प्रबंधकों की भूमिका भी संदेह के दायरे में आई है। पुलिस का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, केवाईसी दस्तावेज सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। मामले की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणि शंकर चंद्रा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!