Advertisement Carousel

बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा, जलती भट्ठी में कूदने से आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत


बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार रात बड़ा हादसा हो गया। डबल मर्डर मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी बृजेश उर्फ राहुल ने गैस फायर प्लांट की जलती भट्ठी में छलांग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया और सायरन बजाकर अधिकारियों को सूचना दी गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे। एफएसएल और पुलिस की टीम घटनास्थल की जांच में जुटी है। फिलहाल कैदी के इस कदम के कारणों और जेल की सुरक्षा व्यवस्था में किसी संभावित चूक की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!